बसपा प्रत्याशी ने महाराजपुर कला मे किया बड़ी जनसभा का आयोजन।
लक्सर क्षेत्र के महाराजपुर कला गांव में बसपा के नेताओं द्वारा एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया।जिसमें उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी मेघराज जरावरे ने कहा के आने वाले चुनाव में बसपा के बगैर कोई सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सभी को बोलना सिखाया है। और अपने हक की लड़ाई लड़ने का भी संविधान में अधिकार दिया है।उन्होंने यह भी कहा कि बसपा ने एक मजबूत प्रत्याशी भाई मोहम्मद शहजाद पूर्व विधायक को लक्सर विधानसभा से उतारा है।अब आप लोगों की जिम्मेदारी है।कि आप लोग शहजाद को जीता कर विधानसभा में भेजें। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियां डरी हुई है।और एक सिक्के के दो पहलू हैं बसपा के प्रत्याशी घोषित होते ही दोनों पार्टियों में खलबली मच गई है।और अपने प्रत्याशी बदलने पर मजबूर हो गए हैं। बसपा प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने कहा कि आने वाला चुनाव बहुजन समाज पार्टी का है।इस पार्टी के लक्सर प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद को आप लोग जिताने का काम करें।उन्होंने कहा भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता लक्सर के खानपुर के हरिद्वार ग्रामीण को जिताने का भरोसा दिला रहे हैं।अपनी विधानसभा पर किसी को भी भरोसा नहीं है।कि आपका प्रत्याशी आपके मुद्दों की बात करेगा। मोहम्मद शहजाद ने कहा कि मुझे आज जिस तरह से महाराजपुर कला गांव के लोगो ने सम्मान दीया है। मे उन सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं।इस मौके पर चौधरी इकबाल सिंह प्रधान, सुरेंद्र चौहान ,पंकज भाटी प्रधान, महिपाल चौहान एडवोकेट, अनिल अग्रवाल, नाथीराम बसपा नेता,नेतराम सोनिहाल, वेद प्रकाश गुप्ता ,मांगेराम, महाराज यशपाल, राजेश कुमार, चरण सिंह बर्मन ,विक्रम सिंह ,ललित कुमार, पवन सिंह प्रधान, पवन कुमार ,अरुण कुमार, सत्यम, चंद्रपाल, मोहर सिंह, मुनव्वर राणा, घुंगरू पहलवान, चौधरी ओमवीर सिंह, कुंवर सिंह, फुरकान बसेड़ी, पालसिंह ठेकेदार, सहित हजारों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
