हरिद्वार। आज नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार द्वारा ग्राम अजीतपुर के पंचायत घर में स्वच्छ गांव हरित गांव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता भारत अभियान पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया।

हरिद्वार। आज नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार द्वारा ग्राम अजीतपुर के पंचायत घर में स्वच्छ गांव हरित गांव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता भारत अभियान पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र हिमांशु राठौर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिनके द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है जिससे कि स्वच्छ भारत का सपना पूरा हो सके कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान और ग्राम प्रधान मायाराम ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गांव गांव में स्वच्छता के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं हमारा स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा हो सकता है जबकि इसमें प्रत्येक युवा ,बुजुर्ग और बच्चे भागीदारी करें हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपने आसपास को गंदा ना करें उन्होंने कहा कि वातावरण की स्वच्छता के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से पंकज चौहान समाजसेवी सरवन चौहान, विकास कुमार मंडल अध्यक्ष भाजपा, प्रखर दिनेश कश्यप मास्टर संदीप कश्यप, विजेंद्र कश्यप छोटू आदि ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *