उपजिलाधिकारी के किया औचक निरीक्षण गायब मिले ईओ

उपजिलाधिकारी के किया औचक निरीक्षण गायब मिले ईओ

 

 

नगरवासियों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने नगरपालिका का किया औचक निरीक्षण

लक्सर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थित रहने की नगरवासियों से मिली शिकायत पर लक्सर उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बुधवार को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें उनके मौके पर नहीं मिलने पर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही उच्चाधिकारियों को मामले में अवगत कराया।
एसडीएम ने बताया कि पिछले कई दिनों से जनता की ईओ के कार्यालय में न बैठने की शिकायत मिली थी। जिसके बावत बुधवार को मैने नगर पालिका परिषद का जायजा लिया। जहां मौके से वह नदारद थे। इसके अलाव कर्मचारी भी मनमाफिक कार्य करते मिले। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। बताया कि नगर पालिका कार्यालय में उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान पाया अलाव जलाने की लकडियो का भी कोई विवरण नही है। एसडीएम ने बताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह ईओ के खिलाफ उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा ईओ द्वारा स्पष्टिकरण मांगा है वही कोविड संक्रमण को लेकर पालिका के कर्मचारियों को निरन्तर सोशल डिस्टेंसिग तथा मास लगाने को लेकर जागरूक करने के लिए पुलिस को साथ लेकर प्रत्येक सप्ताह नगर क्षेत्र में अनाउंस कार्यक्रम को संचालित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *