20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार एक फरार।
लक्सर । पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। लगभग 200 लीटर लहान को मोके पर ही नष्ट किया। लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी।की कुछ व्यक्ति अवैध कच्ची शराब निकालकर बेचने का काम करते हैं।और इस वक्त वह अवैध कच्ची शराब निकाल रहे हैं।उस सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें भीकमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज ममगई, कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट, तरसेम, दीपक, को बनाया गया।गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की बताई हुई।जगह पर दबिश देकर एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर 200 लीटर लहान को मोके पर ही नष्ट कर किया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम बबलू पुत्र जय सिंह निवासी रंजीतपुर जसपुर व फरार अभियुक्त ने अपना नाम गुड्डू पुत्र मांगेराम निवासी रंजीतपुर जसपुर बताया दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया।
