नव वर्ष के अवसर पर लक्सर जीआरपी पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान।
लक्सर। जीआरपी पुलिस ने शनिवार को नव वर्ष के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा वृक्षारोपण भी किया। वही कोविड-19 को देखते हुए यात्रियों को मार्क्स व सैनिटाइजर भी वितरण किए। जीआरपी थानाध्यक्ष प्रदीप राठौड़ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवेजअपर्ण यदुवंशी तथा अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन में थाना जीआरपी लक्सर चौकी जीआरपी रुड़की व चौकी जीआरपी कोटद्वार पर थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर अधिकारी कर्मचारी गणों द्वारा रेलवे परिसर व आवासीय रेलवे परिसर बैरको में रेलवे स्टेशन सफाई कर्मियों को साथ में लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा वृक्षारोपण भी किया गया व कोविड-19 के न्यू वेरिएंट के बारे में यात्रियों व आम जनता को जागरुक किया गया मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रदीप राठौड़ सहित सभी पुलिस कर्मचारी गण मौजूद रहे।
