09 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
हरिद्वार। उप–महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाए जाने हेतु अभियान चलाकर नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को अवैध नशे के कारोबार मैं लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में सभी चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं । जिस क्रम में चौकी रेल टीम द्वारा SI प्रवीण रावत, प्रभारी चौकी रेल के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालपुल नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति जो पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग को देखकर भागने लग जिसको मौके पर पकड़ लिया, पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहसीन उर्फ बागा पुत्र मुस्तकीम निवासी मनीदारो की मस्जिद के पास पीठ बाजार, मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर हरिद्वार तथा उक्त व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थो की बिक्री में जेल जा चुका है।अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी का विवरण 09 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार अभियुक्त मोहसीन उर्फ बागा पुत्र मुस्तकीम निवासी मनीदारो की मस्जिद के पास पीठ बाजार, मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर हरिद्वार
पुलिस टीम
Si प्रवीण रावत, निर्मल सिंह, आलोक नेगी, गणेश तोमर
