बसपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।
लक्सर। क्षेत्र के बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा मलकपुर में नुक्कड़ मीटिंग का आयोजन किया गया बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद शहजाद ने कहा कि मुझे बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती ने लक्सर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है उसके लिए मैं बहन कुमारी मायावती व बसपा के नेताओं को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं उन्होंने कहा कि नगर पंचायत सुल्तानपुर तो मेरी बिरादरी की है जो मुझे बहुत ही प्यार करते हैं।
