पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च

पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च,

लक्सर। पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट के द्वारा लक्सर व सुल्तानपुर में पैरा फोर्स को साथ लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया।लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान ने बताया की उनके द्वारा चुनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लक्सर व सुल्तानपुर में पैरा फोर्स को साथ लेकर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। ओर साथ ही लोगों को चुनाव गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना से बचाओ के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान अगर कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसी भी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता झगड़ा कराने का काम ना करें अन्यथा फसाद कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी हमें सख्त सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *