-135 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्तो को किया गिरफ्तार,
-(थाना पथरी
पथरी। पुलिस द्वारा अवैध शराब की रोकथाम व अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों की धरपक्कड़ हेतु अभियान चलाते हुए टीम का गठन किया तथा थाना क्षेत्रान्तर्गत भिन्न-भिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया मुखबिर की सूचना पर ग्राम बादशाहपुर तिराहे पर अभियुक्त अरविंद पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी के कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी करते हुए गिरफ़्तार किया गया जिसके विरूद्ध आबकारी में अभियोग पंजीकृत किया गया व ग्राम दीनारपुर में मुखबिर की सूचना पर अवैध कच्ची शराब की भट्टी मय उपकरणों सहित 110 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी, उक्त कच्ची शराब की कसीदगी 1-गुरूलाल पुत्र कश्मीर 2- राजू पुत्र बलबीर 3-जितेन्द्र पुत्र विरसा निवासी गण ग्राम दीनारपुर थाना पथरी द्वारा की जा रही थी, जो पलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गये, उक्त के विरुद्ध थाना पथरी पर आबकारी में अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त गणों को न्यालय में पेश किया।पुलिस टीम
एसओ रविन्द्र कुमार , उ0नि0 राजेन्द्र पंवार, देवेन्द्र, सन्तोष ,सुशील,राकेश, सन्दीप राणा,अनिल, जयपाल,का सहयोग रहा।
