श्री पंचायती अखाड़ा की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किए जरूरतमंदों को कंबल वितरण।

श्री पंचायती अखाड़ा की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किए जरूरतमंदों को कंबल वितरण।

लक्सर : टांडा महतौली गांव स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल का वितरण किया श्री पंचायती अखाड़ा की ओर से महंत प्रेमदास महाराज ने बताया की गरीबों के लिए यह कंबल वितरण सेवा हम करीब तीन दशक से कर रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि और सभी को भी जो व्यक्ति इसके लायक हो अपने अपने क्षेत्र में सर्दी को देखते हुए मजबूर लोगों को कंबल वितरण करने चाहिए वहां पर जो महंत मौजूद रहे उनमें।अखाड़े के कोठारी महंत प्रेमदास महाराज, महंत ब्रहमा मुनि कैवल्या नंद महाराज ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने की शुरूआत करते हुए कहा कि समाज में जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। सभी साधन संपन्न व्यक्तियां को निर्धन और असहाय व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अखाड़े की ओर से हर साल जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जाता है। कार्यक्रम में 400 से अधिक व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *