आज सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा बसपा का दामन,
लक्सर। बसपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद शहजाद ने आज दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को बसपा की सदस्यता दिलाई बसपा नेता नाथीराम व पदम सिंह एडवोकेट ने कहा सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करें और मास्क लगाकर रखें उन्होंने कहा जो फैक्ट्रियों में काम करने वाले कभी भाजपा को अपना वोट करते थे आज उन्होंने तंग आकर भाजपा का दामन छोड़ दिया है और बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा।
इस मौके पर मुन्ना कुमार, अरविंद सिंह ,कमलेश कुमार गौड़ ,विजय ,अमित यादव ,विपिन कुमार ,मुकेश शर्मा, राधे कृष्ण चौधरी, ओमपाल पवार ,प्रतीक उपाध्याय ,आदि दर्जनों व्यक्ति शामिल हुए।
