छः फुट लम्बे मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में मचा हड़कंप,
लक्सर। खेत में दिखे मगरमच्छ को वन विभाग के कर्मियों ने जाल डालकर रेस्क्यू कर पकड़ लिया। उसे वन विभाग ने मगरमच्छ को बड़ी गंगा में छोड़ दिया है।
मंगलवार को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भुरनी खतीरपुर मार्ग पर गांव के लोगों ने सतनाम के खेत में मगरमच्छ को देखा गया था जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी। खेत मे घेराबंदी कर ग्रामीण उस पर नजर रखे हुए थे।
मंगलवार शाम से ही मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास वन विभाग ने शुरू कर दिया था। वन कर्मियों ने खेत में जाल डाल कर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए काफी रेस्क्यू किया।मगरमच्छ को जाल में फंसा कर वन कर्मियों ने उसे बाहर निकाला मगरमच्छ लगभग छह फिट लम्बा था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया। वन कर्मियो की टीम में वन दरोगा सोनी पंवार वन कर्मी सुमित पारुल भोपाल पंकज संतन आदि मौजूद रहे।
