हरिद्वार ग्रामीण सीट पर स्वामी यतीश्वरानंद पर दुबारा भारतीय जनता पार्टी ने जताया भरोसा,
हरिद्वार ग्रामीण सीट पर स्वामी यतिस्वरानंद पर दोबारा पार्टी में जताया भरोसा 2022 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण सीट को जीतकर लहराएंगे सरकार हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला कार्यकर्ताओं ने स्वामी का टिकट होने पर इक्कड़ कला गांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए खुशियां मनाएं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान कहा कि विकास पुरुष स्वामी यतीश्वरानंद को एक बार पुनः हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से भाजपा विधायक प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में अपर उत्साह है स्वामी द्वारा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में विकास की गंगा बहा दी गई है और अनेक महत्वपूर्ण कार्य उनके द्वारा कराए गए हैं हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से उन्होंने उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री के पद को सुशोभित किया है सभी कार्यकर्ता तन मन धन से स्वामी के साथ हैं।
इस अवसर पर अरविंद कुमार,सुशील कुमार,संजय कुमार, राम सिंह ज्वेलर्स ,सौरव शर्मा ज्वेलर्स, महावीर कश्यप,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
