वाहन चैकिंग के दौरान 02 लाख 43 हजार रुपये की धनराशि के साथ दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार,
हरिद्वार। पुलिस द्वारा चंडी घाट चौक के पास चेकिंग करते हुए चंडी घाट की ओर से आ रहे मारुति स्विफ्ट कार नंबर uk07 एपी 2099 को चेक करने पर कार में सवार दो व्यक्ति 1 अरुण चौहान पुत्र दर्शन सिंह 2 रविंद्र कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी हरिद्वार को 2,43,000/-₹ नगद धनराशि के साथ पाया गया धन राशि के संबंध में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिस पर FST टीम को बुलाकर दोनों व्यक्तियों और धनराशि को आवश्यक कार्यवाही के लिये सुपुर्द किया गया।
