पत्रकारों की स्वतंत्रता पर सुलेखा के अधिवक्ता जोस में आकर क्या बोल गए। देखे पूरी खबर,
और दी धमकी कि अगर मेरे क्लाइंट के खिलाफ किसी ने कोई गलत खबर छापी या चलाई तो कर दूंगा मुकदमा,
प्रेस क्लब में हाई कोर्ट नैनीताल से आए वकील भारत सिंह ने सुलेखा के मामले में गलत टिप्पणी को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस,
हरिद्वार। प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाईकोर्ट नैनीताल के वकील भारत सिंह ने बताया कि ज्वालापुर सीट पर प्रत्याशी सुरेश राठोर पर लगे दुष्कर्म के आरोप के मामले को लेकर अरुण भदोरिया ने पुलिस महानिदेशक व मुख्यालय सचिव को पत्र लिखकर इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है मैं उस महिला का अधिवक्ता हूं उस महिला ने बिना किसी दबाव के बिना किसी लालच के अपना केस वापस लिया है, इसी संबंध में दिनांक 21/ 7 /2021 को शपथ पत्र के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण दिया था, मैं अपने साथी भदोरिया को कहना चाहता हूं कि जब शिकायतकर्ता महिला ने अपने दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा लगाई गई एफ आई आर को प्रोटेस्ट नहीं किया तो विपक्ष द्वारा उठाए गए इस मुद्दे का कोई हो औचित्य नहीं रह जाता है और इस मुद्दे को उठाकर उस महिला को अपमानित कर रहे हैं उस महिला ने एफ आई आर पर कहीं भी आपत्ति नहीं की है वह महिला न्यायालय में अपनी रिपोर्ट पर सिर्फ यह बयान देने गई थी कि वह इस पर कोई आगे कार्रवाई नहीं चाहती है न्यायालय में आगे तारीख क्यों दी इसको न्यायालय ही जानता है।
विपक्ष इस मुद्दे को उठाकर स्वयं राजनीतिक लाभ लेने के चक्कर में है जबकि एक महिला स्वयं किसी भी जांच के लिए तैयार नहीं है भदोरिया से पूछता हूं कि सीआरपीसी या लिगल में कहां लिखा है कि एफ आई आर को जब प्रोटेस्ट नहीं किया जा रहा है तो उसे जबरदस्ती प्रोटेस्ट नहीं कराया जा सकता ,मुझे कांग्रेस या भाजपा या अन्य किसी दल से लेना देना नहीं है मैं एक महिला का अधिवक्ता होने के नाते उस महिला का स्पष्टीकरण दे रहा हूं कि कोई भी राजनीतिक दल इसे मुद्दा या इशू ना बनाएं है। वरना उसके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज भी हो सकता है।
