21 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक 11 विधान सभाओ से कुल 61 उम्मीदवारों ने नामंकन किए,किसने कहा से नामंकन किया देखे पूरी खबर,

21 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक 11 विधान सभाओ से कुल 61 उम्मीदवारों ने नामंकन किए,किसने कहा से नामंकन किया देखे पूरी खबर,

हरिद्वार। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिये विगत 21 जनवरी से प्रारम्भ हुई नामांकन की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को अन्तिम तिथि को सुबह 11.00 बजे से ही राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों अथवा सम्बन्धित दलों से जुड़े हुये प्रतिनिधियों का नामांकन प्रपत्र या नामांकन के लिये आना प्रारम्भ हो गया था।
आज 11 विधान सभा क्षेत्रों के लिये कुल 05 नामांकन प्रपत्र राजनीतिक दलों/प्रतिनिधियों ने रिटर्निंग आफिसरों से प्राप्त किये तथा 61 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किये।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 25 हरिद्वार के लिये आज किसी ने भी नामांकन प्रपत्र प्राप्त नहीं किया। इसके अलावा चरण सिंह बसपा (दो सेट), सुश्री सरिता अग्रवाल सपा., श्री सतपाल ब्रहमचारी (दो सेट) कांग्रेस, मो0 आजम निर्दलीय ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 26 बीएचईएल रानीपुर के लिये एक निर्दलीय ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया। इसके अलावा अजय कुमार निर्दलीय, मो0 मुर्सलीन राष्ट्रीय आवामी हकूक, इरफान अली भारतीय जन जागृति पार्टी, इशांत कुमार सपा, विजय कुमार लोक जन शक्ति पार्टी ने अपने-अपने नामांकन प्रपत्र दाखिल किये। 27 ज्वालापुर के लिये किसी ने भी नामांकन प्रपत्र प्राप्त नहीं किया। इसके अलावा सुश्री स्वाति सिंह आम आदमी पार्टी, श्री सनातन सोनकर सपा, रवि बहादुर इण्डियन नेशनल कांग्रेस, शीशपाल सिंह आजाद समाज पार्टी (काशीराम), सुश्री बृजरानी बसपा तथा निर्दलीय (दो सेट), गौतम लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। 28 भगवानपुर के लिए आज किसी ने भी नामांकन प्रपत्र प्राप्त नहीं किया। इसके अलावा अमरीश कुमार आजाद समाज पार्टी, सुबोध राकेश बसपा, सुश्री ममता राकेश कांग्रेस ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 29 झबरेड़ा के लिए किसी ने भी नामांकन प्रपत्र प्राप्त नहीं किया। इसके अलावा सुश्री प्रतिभा निर्दलीय, विरेन्द्र इडियन नेशनल कांग्रेस (चार सेट), सुश्री सुलोचना निर्दलीय, नेमपाल निर्दलीय, भगवत सिंह निर्दलीय, शलभ कुमार राष्ट्रीय लोक दल, सुश्री कोमल रानी सपा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 30 पिरान कलियर के लिए दो निर्दलीयों ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किये।
इसके अलावा अब्दुल राशिद आजाद समाज पार्टी, मुनीश कुमार भाजपा, अब्दुल वहीद आजाद समाज पार्टी, अजय कुमार पीपल्स पार्टी ऑफ डेमोक्रेटिक, कमलेश सैनी निर्दलीय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 31 रूड़की के लिए आज किसी ने भी नामांकन प्रपत्र प्राप्त नहीं किया। इसके अलावा यशपाल राणा इंडियन नेशनल कांग्रेस, सुश्री श्रेष्ठा राणा निर्दलीय,तनवीर अहमद बसपा, श्री रोहित त्यागी सपा., तेग बल्लभ निर्दलीय, मो0 आजम निर्दली ने अपने-अपने नामांकन प्रपत्र दाखिल किये। 32 खानपुर के लिए किसी ने भी नामांकन प्रपत्र प्राप्त नहीं किया। इसके अलावा दीदार सिंह सपा, मुनीश कुमार राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य), सुश्री नीलू चौधरी निर्दलीय ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। 33 मंगलौर के लिए आज किसी ने भी नामांकन प्रपत्र प्राप्त नहीं किया। इसके अलावा काजी मोनिस आजाद समाज पार्टी, राजवीर सिंह निर्दलीय, अतीक अहमद भारतीय जनजाग्रती पार्टी, सतीश कुमार निर्दलीय, विजेन्द्र सिंह राष्ट्रीय लोक दल, शरद पाण्डेय सपा ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 34 लक्सर के लिये दो निर्दलियों ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किये।
इसके अलावा धर्मराज निर्दलीय, अरविंद निर्दलीय, अजय राष्ट्रवादी लोक जन पार्टी (सत्य) मेहर सिंह निर्दलीय, सुश्री रीनू निर्दलीय, संजो लोक जनशक्ति पार्टी, विकास कुमार निर्दलीय ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 35 हरिद्वार ग्रामीण के लिए आज किसी ने भी नामांकन प्रपत्र प्राप्त नहीं किया। इसके अलावा सुश्री अनुपमा रावत इंडियन नेशनल कांग्रेस, असलम भारतीय एकता पार्टी, शाजिद अली सपा, मो0 यूनुस बसपा, मुबारक निर्दलीय, पंकज कुमार सैनी आजाद समाज पार्टी (काशीराम) सुश्री रेखा देवी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य), विवेक शर्मा आम आदमी पार्टी, जुल्फिकार अंसारी ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादउल मुस्लीबीन ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। ₹5000/-के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के तीसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 2421 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार  के तहत हरिद्वार पुलिस की  ताबड़तोड़ कार्यवाही, शांति भंग में तीन गिरफतार हरिद्वार पुलिस की सख्त चैतावनी,क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग की तो भेजा जेल 
0 Minutes
Uncategorized
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।