हाजी मोहम्मद शहजाद ने बहादरपुर खादर के पूर्व प्रधान सहित कॉंग्रेस के सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने थामा बसपा का दामन,
लक्सर। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद शहजाद ने बहादरपुर खादर के पूर्व प्रधान इकबाल अहमद को टीम सहित बसपा में शामिल हुवे बसपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद शहजाद को बहुजन समाज पार्टी ने जब से प्रत्याशी घोषित किया है तब से मोहम्मद शहजाद के साथ लोग जुड़ रहे है उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने मुझको लक्सर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी बनाया है और मुझे दिन प्रतिदिन लक्सर विधानसभा की जनता का प्यार मिल रहा है उन्होंने लक्सर विधानसभा से निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता पर भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने केवल अपना अपने परिवार का व अपने रिश्तेदारों का विकास किया है और किसी का कोई विकास नहीं किया उन्होंने कहा अगर आप लोगों ने मुझे जीता कर विधानसभा में भेजा तो मैं आपके जनहित के मुद्दों पर काम करूंगा।
इस मौके पर नसीम राणा प्रधान, कमरुद्दीन प्रधान, शमीम प्रधान, नूर मलिक, इकराम बसेड़ी, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
