लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी चौधरी मुनेश कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुचे थिथोला में।
खानपुर। विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी चौधरी मुनेश कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ थिथोला गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका फूल माला से स्वागत किया। चौधरी मुनेश कुमार ने बताया कि अगर क्षेत्र की जनता हमें जीता कर भेजती है तो हम किसानों को गन्ने का सही मूल्य मजदूरों के लिए व्यवसाय करवाएंगे महिलाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाएंगे बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता दिलाएंगे क्षेत्र में बिजली पानी की सही व्यवस्था करायेगे शिक्षा तथा चिकित्सा की और अच्छी व्यवस्था ही कराई जाएंगी तथा बेरोजगार महिलाओं को जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक बेरोजगारी भत्ता दिलाएंगे अच्छी सड़कों तथा स्वच्छ पानी की व्यवस्था कर आएंगे तथा प्रत्येक गांव को शहर की तर्ज पर बनाएंगे महिला तथा गरीबों पर होने वाले अत्याचारों को रोका जाएगा। खेमपुर ,हज्जरपुर ,जबरदस्तपुर ,मकरपुर ,जुरासी, आदि गांव में घर घर जाकर ग्रामीणों से जन संपर्क किया चौधरी मनीष कुमार ने बताया कि हमें लोगों का सहयोग मिल रहा है आज हमारी लोकजन पार्टी मैं 300 लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है जो तन मन धन से हमारे साथ हैं।
इस मौके पर सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
