वन गुर्जरों ने स्वामी यतीश्वरानंद को समर्थन देते हुए भारी मतों से जीताने का दिया अस्वासन, ओर बोले कि स्वामी ने देश की आजादी के बाद वन गुर्जरों के क्षेत्रों में कराए विकास कार्य

वन गुर्जरों ने स्वामी यतीश्वरानंद को समर्थन देते हुए भारी मतों से जीताने का दिया अस्वासन,
ओर बोले कि स्वामी ने देश की आजादी के बाद वन गुर्जरों के क्षेत्रों में कराए विकास कार्य

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद को पदार्था वन गुज्जर बस्ती में भारी समर्थन मिला। वन गुर्जरों ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ने उनकी बस्तियों में सड़कें, पेयजल की व्यवस्था, सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का ऐतिहासिक काम किया। ग्राम प्रधान मुस्तफा ने आह्वान किया कि इस बार कांग्रेस पार्टी के बहकावे में नहीं आना है, इस बार स्वामी यतिस्वरानंद पर विश्वास जताकर भारी मतों से जिताने का काम करेंगे।
बुधवार को स्वामी यतीश्वरानंद ने कई गांवो के साथ पदार्था वन गुर्जर बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया। बस्सी ने सभी लोगों ने परिवारों के साथ स्वामी का स्वागत किया। ग्राम प्रधान मुस्तफा ने कहा कि देश की आजादी के बाद से वन गुर्जर घर के साथ पहचान तक के लिए मोहताज है। उनकी बस्तियों में स्वामी यतीश्वरानंद ने सड़के बनवाई। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ने करीब ढाई करोड़ की सड़कें बस्तियों में बनवाई। उन्होंने वन गुर्जरों से आह्वान किया कि किसी के भी बहकावे में नहीं आएंगे और स्वामी यतिस्वरानंद को भारी मतों से जीता कर तीसरी बार विधायक बनाएंगे। अभी 1 बुजुर्गों ने एकमत होकर हाथ उठाकर आश्वस्त किया कि सभी कमल के फूल पर वोट करेंगे।
स्वामी यतीश्वरानंद ने आश्वासन देते हुए कहा कि बिना किसी जाति धर्म के भेद भाव से काम करने का काम किया और करते रहेंगे। जिस विश्वास से वन गुर्जर उनके साथ खड़े हैं वह कभी उनके विश्वास को नहीं तोडेंगे। उन्होंने कहा कि गंगा पार के वन गुर्जर बस्तियों में पानी की टंकी सड़कें और स्कूलों का उच्चीकरण कराया। उन्होंने कहा कि अगली बार वन गुर्जरों की बस्ती में प्राथमिकता से काम होंगे।

इस मौके पर पदार्था वन गुर्जर बस्ती में गनी कसाना, यासीन लोधा, इब्राहिम, यूनुस, लियाकत, जहूर हसन, मोहम्मद आलम, हाजी मुस्तफा, मुस्तफा प्रधान, बसीर कसाना, मोहम्मद उमर, मोहम्मद हाशिम, शमशेर, गुलाम हुसैन, अलादीन, लियाकत, दुनिया बीन, सुलेमान समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
 संयुक्त तत्वावधान में आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन जया सिद्धार्थ अस्पताल परिसर, आईटी पार्क के समीप, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करना था।
0 Minutes
Uncategorized
समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में अल्पसंख्यक समुदाय के  प्रतिनिधियों साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में रखे गए बिंदुओं पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी आयोजित।
1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।