आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह पहुंचे लक्सर किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन,
लक्सर। विधानसभा में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह पहुंचे उन्होंने लक्सर विधानसभा प्रत्याशी हाजी तस्लीम विधानसभा प्रत्याशी आजाद समाज पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हाजी मोहम्मद तसलीम पूर्व मैं विधायक भी रह चुके हैं क्षेत्र की जनता इनको भली-भांति जानती है एक जुझारू, कर्मठ नेता है क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया ओर कहा कि आजाद समाज पार्टी किसान मजदूर गरीब बेसहारा सभी को साथ लेकर चलती है गरीब पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती है तथा उन्होंने इशारे इशारे पर भाजपा पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार ने हर क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया केवल गरीब मजदूरों का किसानों का शोषण किया है।
