आजाद समाज पार्टी के लक्सर विधानसभा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद तसलीम ने जनता के बीच डोर टू डोर किया जन सम्पर्क।
लक्सर। विधानसभा प्रतियाशी हाजी मोहम्मद तसलीम ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमारा टिकट काटकर अच्छा नहीं किया है हमने उस पार्टी को छोड़कर आजाद समाज पार्टी का दामन थामा है जो गरीब मजदूरों और किसानों की पार्टी है तथा अत्याचार विरोधी है सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए बताया कि अपने क्षेत्र का विकास करना हमारा लक्ष्य है हम अपने क्षेत्र में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था, अच्छी चिकित्सा की व्यवस्था,क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण कराएंगे, क्षेत्र में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा क्षेत्रवासियों ने 400 व्यक्तियों ने आज बहुजन समाज पार्टी व आम आदमी पार्टी को छोड़कर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है वही हाजी मोहम्मद तसलीम ने उन्हें विश्वास दिलाया कि हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तथा उनकी हर समस्याओं का निवारण करेंगे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
