अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त सिटी पेट्रोल वाहनों को डीआई/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा फ्लैग ऑफ कर आम जनता की सुरक्षा एंव सहायता हेतु किया गया रवाना, बदलते वक्त की करवट और सिटी पेट्रोल का साथ बस एक फोन कॉल और हरिद्वार पुलिस आपके पास

अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त सिटी पेट्रोल वाहनों को डीआई/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा फ्लैग ऑफ कर आम जनता की सुरक्षा एंव सहायता हेतु किया गया रवाना,

बदलते वक्त की करवट और सिटी पेट्रोल का साथ
बस एक फोन कॉल और हरिद्वार पुलिस आपके पास

उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परस्थितियों व अपराध एंव कानून व्यवस्था की दृष्टी से एक संवेदनशील राज्य है तथा किसी भी अपराध के घटित होने की स्थिति में पुलिस के स्तर पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही अपेक्षित होती है, जिसको दृष्टीगत रखते हुए प्रोफेशनल पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने के उदेश्य से एक नये प्रयोग के रुप में अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त सिटी पेट्रोल/ हाईवे पेट्रोल कार का उत्तराखण्ड में गठन किया गया है। जनपद हरिद्वार हेतु 13 सिटी पेट्रोल/ हाईवे पेट्रोल कार व 04 बुलेट मोटर साईकिल आवंटित हुई है जिनमें से 10 सिटी पेट्रोल कार व 04 बुलेट मोटर साईकिल जनपद को प्राप्त हो चुकी है। जिनको आज ड़ॉ योगेन्द्र सिंह रावत डी0आई0/एसएसपी हरिद्वार द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर से फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया। इन वाहनों का प्रयोग मुख्य रुप से किसी अपराध/ दुर्घटना /यातायात/ कानून व्यवस्था प्रभावित होने तथा 112 से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराना होगा। इन वाहनों में अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित निम्न उपकरण लगाये गये है जिनका उपयोग जनहित में निरन्तर किया जायेगा।

1-स्मॉल आर्म्स ,02 – बॉडी वार्न केमरा ,03 – लाठी,04- बॉड़ी प्रोटेक्ट्रर ,05-टार्च/ ड्रेगन लाईट 06 – हेलमेट ,07-फोल्ड़र स्टेचर ,08-फस्ट एण्ड़ बॉक्स ,09-वायलस सैट ,10-एम0डी0टी0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
संयुक्त टीम ने शस्त्रों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। शस्त्र विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कार्यवाही लगातार हैं जारी। जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार। जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार।
0 Minutes
Uncategorized
लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अपराधियों की साजिश नाकाम,अवैध असलहों सहित तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार  10 लाख की फिरौती की करी थी मांग,  न देने पर जान से मारने की तैयारी से जा रहे थे आरोपी
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही। सोशल मीडिया में BAAZ नाम से है, आरोपियो का गैंग।  08 घण्टे के भीतर ही घटना का किया खुलासा