बेमौसम बरसात से किसान चिंता में गेहूं व सरसो की सफल हुई खराब,
हरिद्वार/ लक्सर में 2 दिन से लगातार हो रही भारी वर्षा से किसान चिंता में नजर आ रहा है अभी हाल में ही चार दिन पहले बारिश हुई ही थी जिससे लक्सर खानपुर क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण गेहूं, सरसो की फसल डूब गई थी जिससे किसान की अस्सी परसेंट गेहूं की फसल नष्ट होने की कगार पर थी वही कुदरत की मार फिर से 2 दिन से लगातार भारी वर्षा के कारण किसान की गेहूं,सरसो की फसल डूबी हुई है भारी बरसात के कारण फसलो का भारी नुकसान हो रहा है उधर किसान गन्ने की फसल में पानी भरने के कारण गन्ने खेतो से निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वही किसान प्रदीप चौधरी का कहना है कि किसान को इस बारिश से भारी नुकसान है इससे पहली बारिश ने भी किसानों की गेहूं सरसों व राई आदि की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है जिससे फसल नष्ट होने की कगार पर है,वही किसान चौधरी राम कुमार का कहना है कि किसान की 90 परसेंट फसल नष्ट हो गई है सरकार को किसानों की गेहूं की 90 परसेंट फसल खराब होने की कगार पर है तथा पशु पालकों को भी इस बार इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनका कहना है कि पशुओं को सही चारा न मिलने के कारण दूध की मात्रा में भी बारी कमी आई है किसानों का कहना है कि अगर इस बार गेहूं की फसल कम होती है तो आने वाले गेहू, व भूसा काफी महंगा लेना पड़ेगा,।
