विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के निष्पक्ष, पारदर्शितापूर्वक एवं शान्तिपूर्ण निष्पादन के क्रम में शुक्रवार को मा0 व्यय प्रेक्षक-सुश्री प्रतिभा चौधरी ने प्रत्याशियों के लेखांकन का प्रथम निरीक्षण कलक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में किया।

 

हरिद्वार। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के निष्पक्ष, पारदर्शितापूर्वक एवं शान्तिपूर्ण निष्पादन के क्रम में शुक्रवार को मा0 व्यय प्रेक्षक-सुश्री प्रतिभा चौधरी ने प्रत्याशियों के लेखांकन का प्रथम निरीक्षण कलक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में किया।

उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 35 हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी असलम नकी भारतीय एकता पार्टी, नरेश शर्मा आम आदमी पार्टी, पंकज कुमार सैनी आजाद समाज पार्टी(कांशीराम), श्रीमती रेखा देवी राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी(सत्य), साजिद अली समाजवादी पार्टी, बलराम निर्दलीय, विधान सभा क्षेत्र 33 मंगलौर से काजी मोहम्मद निजामुद्दीन इण्डियन नेशनल कांग्रेस, सरवत करीम अंसारी बसपा, नवनीत कुमार आम आदमी पार्टी, शरद पाण्डेय सपा, काजी मोहम्मद मोनिस आजाद समाज पार्टी(कांशीराम), उबैदुर्रहमान निर्दलीय, राजवीर सिंह निर्दलीय सतीश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा स्वयं अथवा नामित व्यय अभिकर्ता के माध्यम से अपना निर्वाचन व्यय रजिस्टर प्रस्तुत करना था, लेकिन ये उपस्थित नहीं हुये, जिस कारण इन्हें सम्बन्धित आर0ओ द्वारा नोटिस जारी किया गया है। अब इन प्रत्याशियों/व्यय अभिकर्ताओं को दिनांक 07 फरवरी,2022 को विकास भवन के सभागार मंे उपस्थित होकर निर्वाचन व्यय का लेखा रखना है। अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-77 के अन्तर्गत कार्रवाई की जा सकती है।
मा0 व्यय प्रेक्षक सुश्री प्रतिभा चौधरी ने यह भी अवगत कराया कि विधान सभा 33 मंगलौर के प्रत्याशी अनीक अहमद, निर्दलीय तथा विजेन्द्र सिंह राष्ट्रीय लोक दल द्वारा जो लेखा व्यय प्रस्तुत किया गया, वह अपूर्ण था। अब इन्हें स्वयं अथवा व्यय अभियकर्ता के माध्यम से दिनांक 07 फरवरी,2022 को विकास भवन सभागार में उपस्थित होकर निर्वाचन व्यय का लेखा रखना है। अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-77 के अन्तर्गत कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
संयुक्त टीम ने शस्त्रों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। शस्त्र विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कार्यवाही लगातार हैं जारी। जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार। जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार।
0 Minutes
Uncategorized
लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अपराधियों की साजिश नाकाम,अवैध असलहों सहित तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार  10 लाख की फिरौती की करी थी मांग,  न देने पर जान से मारने की तैयारी से जा रहे थे आरोपी
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही। सोशल मीडिया में BAAZ नाम से है, आरोपियो का गैंग।  08 घण्टे के भीतर ही घटना का किया खुलासा