खानपुर मैं जटाशंकर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन,

खानपुर मैं जटाशंकर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन,

खानपुर। स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया। महाभारत कालीन खानपुर में स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर का विशेष महत्व बताया जाता है कि पांडवों द्वारा अपनेअज्ञातवास के दौरान भृमण के दौरान यहां ठहरे थे उसी समय शिवलिग की स्थापना कर शिव मंदिर बनाया गया था, मंदिर परिसर में एक कुएं का निर्माण कराया गया था। कुवा एक विशेष शीला से ढका हुआ है जिसके चारों कोनों पर शिवलिंग की छाप है कहा जाता है कि कभी-कभी कुवैत से जल स्वयं बहार आने लगता है जिसका सेवन करने से श्रद्धालुओं के कष्ट दूर होते हैं ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर काशीफल (कद्दू) चढ़ाकर मनोकामना मांगते है जहाँ पर भगवान शिव अपने भगतो की हर मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर कावड़िए हरिद्वार से गंगाजल भरकर जटाशंकर महादेव मंदिर स्थित शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। तथा भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। तीन दिवसीय मेले के दौरान यहां तीन दिनों तक दंगल का भी आयोजन होता है। जिसमें दूसरे प्रदेशों के पहलवान भी भाग लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *