हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण ने जिलाधिकारी के आदेश पर की बड़ी कार्यवाही सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि इसी क्रम में आज कार्रवाई करते हुये ग्राम जमालपुर कलां में स्थित मुरसलीन का निर्माणाधीन भवन, शिवम शास्त्री का दो मंजिला भवन व अप्पू वालिया एवं सुनील द्वारा निर्मित अवैध भवनों को सील कर दिया गया है।

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण तथा अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान निरन्तर जारी है।
हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि इसी क्रम में आज कार्रवाई करते हुये ग्राम जमालपुर कलां में स्थित मुरसलीन का निर्माणाधीन भवन, शिवम शास्त्री का दो मंजिला भवन व अप्पू वालिया एवं सुनील द्वारा निर्मित अवैध भवनों को सील कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त संदीप कुमार व इरशाद द्वारा वाई0पी0एस0 विहार फेस-3,वेलकम फार्म के पीछे लक्सर रोड, हरिद्वार में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसकी शिकायत मिलने पर जांच की गयी तथा पाया गया कि सम्बन्धित द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही है, जिसे आज ध्वस्त करते हुये सील कर दिया गया है।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कमीशनर एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।