ट्रैक्टर ट्राली चार शातिर चोरो का खुलासा करते हुवे भेजे जेल एक फरार,
लक्सर। ट्रैक्टर ट्राली शातिर चार चोरो का खुलासा करते हुवे भेजे जेल एक फरार है एसपी देहात ने बताया कि 29 मार्च 2022 को सुल्तानपुर के टांडा महतोली से अज्ञात चोरो द्वारा इसरार पुत्र इकबाल निवासी खेमपुर थितोला थाना मंगलोर जिला हरिद्वार की ट्रैक्टर ट्राली नंबर यूके 17 जी 3778 महिंद्रा 575 को चोरी कर तथा ड्राइवर का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर चोरी कर ले गए थे। उसी संबंध में अमजद पुत्र नूर अहमद निवासी खेमपुर थितोला थाना मंगलौर जिला हरिद्वार के द्वारा एक मुकदमा अपराध संख्या 277 बटा 22 धारा 379 बटे 342 अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था उसमें एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमे यशपाल सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर, उप निरीक्षक अंकुर शर्मा चौकी प्रभारी सुल्तानपुर ,उप निरीक्षक मनोज ममगई चौकी प्रभारी भीकमपुर, उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर, कांस्टेबल अशोक एसओजी रुड़की, कांस्टेबल हमीद खान, पवन सिंह, अजीत तोमर, प्रभाकर थपलियाल ,संदीप चौधरी, सुधीर रावत ,नारायण चौहान, मोहम्मद अमीर , टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोलानी पुल के पास एक नीले रंग की होंडा सिटी कार आ रही है उस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी करते हुवे गई पुलिस को आता देख चोर अपनी गाड़ी को पीछे मोडकर भागने लगे भागने से पहले ही पुलिस ने चारो चोरो को गिरफ्तार कर लिया एक फरार हो गया पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम परितोष उर्फ गुड्डू पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम अलीगढ़ थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया दूसरे ने आकाश उर्फ सोनू पुत्र विक्रम निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना रतनपुरी जिला उपरोक्त तीसरे ने अमृतपाल पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम सिंघावली थाना मंसूरपुर जिला उपरोक्त बताया अजय पुत्र विनोद निवासी ग्राम काशीयारा थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर बताया उन्होंने अपने साथी जो फरार हो गया उसका नाम अमन उर्फ काका पुत्र दिनेश चंद निवासी ग्राम काशीयारा थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया उनके कब्जे से एक ट्रैक्टर ट्राली एक होंडा कार ,दो तमंचे 315 बोर चार जिंदा कारतूस बरामद हुए परितोष उर्फ गुड्डू पर पहले से 11 मुकदमें संबंधित थानों में दर्ज है आकाश उर्फ सोनू पर भी 20 संबंधित दर्ज है उन्होंने बताया इन सभी को उपरोक्त मुकदमे में दाखिल कर लिया गया है इन सभी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
