लाइसेंस के बिना संचालित मेडिकलों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने की छापेमारी,
लक्सर। क्षेत्र के सुल्तानपुर में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने छापेमारी कर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान तीन मेडिकल स्टोर स्वामियों पर लाइसेंस नहीं होने पर उन्हें सख्त निर्देश देते हुए मेडिकल स्टोर बंद करा दिए हैं।
सुल्तानपुर आदमपुर कस्बे में लंबे समय से बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाए जाने की शिकायत काफी समय से स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को मिल रही थी।
इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने सुल्तानपुर आदमपुर कस्बा में छापेमारी कर कार्रवाई की। ड्रग्स इंस्पेक्टर के आने की सूचना मिलते ही मेडिकल संचालकों में खलबली मच गई। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर स्वामी अपने मेडिकल स्टोरों को बंद कर मौके से फरार हो गए। छापेमारी कार्रवाई के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर ने तीन मेडिकल स्टोर स्वामियों से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस चेक किए तो वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए। ड्रग इंस्पेक्टर ने तीनों मेडिकल संचालकों को बंद करने के सख्त निर्देश दिए,ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने और उन पर प्रैक्टिस करने की सूचना पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान तीन मेडिकल स्टोर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाए। जिसके चलते उन्हें सख्त निर्देश देते हुए मेडिकल स्टोर बंद करा दिए हैं।
