रानीगली भूपतवाला महिला द्वारा अपनी नाबालिग बेटी उम्र 15 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बंध में अभियुक्त के खिलाफ तहरीर देकर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

रानीगली भूपतवाला महिला द्वारा अपनी नाबालिग बेटी उम्र 15 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बंध में अभियुक्त के खिलाफ तहरीर देकर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अथक प्रयासो के उपरान्त मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपह्रता मु0नगर निवासी अभिषेक चौधरी को अपने साथ बहला फुसला कर मु0नगर ले गया है, इस सूचना पर पुलिस टीम अपह्ता के परिजनो को लेकर मुखबिर की सूचना पर अभिषेक चौधरी के गाँव तुगलकपुर कुम्हेडा थाना पुरकाजी जिला मु0नगर पहुंचे, जहाँ पर उक्त अभिषेक चौधरी के मस्कन पर दबिश देकर पुलिस टीम द्वारा अपह्रता नाबालिग उम्र करीब 15 वर्ष को उसके परिजनो के शिनाख्त के उपरान्त बरामदगी कर अभि0 अभिषेक चौधरी पुत्र ओमवीर चौधरी नि0 गाँव तुगलकपुर कुम्हेडा थाना पुरकाजी जिला मु0नगर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभि0 को न्यायालय में पेश किया जायेगा। व पीडिता/अपह्ता का मेडिकल के उपरान्त न्यायालय में धारा 164 द0प्र0सं0 के बयान दर्ज करवाये जायेगें।

गिरफ्तार अभि0-
1- अभिषेक चौधरी पुत्र ओमवीर चौधरी नि0 गाँव तुगलकपुर कुम्हेडा थाना पुरकाजी जिला मु0नगर उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम-
राकेन्द्र कठैत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर,
उ0नि0 प्रकाश चन्द्र, कोतवाली नगर, कानि0 684 सुनील, कोतवाली नगर, म0का0 1178 पुष्पा, कोतवाली नगर,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *