नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर किया प्रदर्शन,
ज्वालापुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसके नाबालिग बेटे के साथ उसके ही दोस्तों ने कुकर्म कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी है पुलिस के द्वारा जांच करने पर पता चला कि महिला के पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपियों द्वारा इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस ने शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, कुकर्म व वीडियो वायरल करने वाले आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के मकान में किराए पर रहते है आरोप है कि जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो भाजपा कार्यकर्ता हंसराज कटारिया ने ज्वालापुर कोतवाली में पहुंच कर अपना परिचय देते हुए पुलिस से जानकारी लेनी चाही तो उल्टा पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ता के साथ मे पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली में इकट्ठा हो गए और जमकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद कोतवाल वापस जाओ के नारे लगाए भाजपा कार्यकर्ता हंसराज कटारिया का कहना है कि सभी कार्यकर्ता आरोपियों को बचाने के लिए कोतवाली में इकट्ठा नहीं हुए हैं आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए मगर पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ में अभद्र व्यवहार की वजह से आज कोतवाली में कार्यकर्ताओं को घेराव करना पड़ा
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली का घेराव करने के कारणों को जानने के लिए एसपी कोतवाली पहुंची जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की और स्थिति को संभाला देर रात तक चले हंगामे के बाद मामला शांत हुआ
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है
