10-40 ग्राम अवैध स्मेक के साथ एक अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,
आपको बतादे की पथरी क्षेत्र में अवैध सट्टा, अवैध शराब,अवैध नशा, इन सब अवैध कारोबार करने वालों ने क्षेत्र में जोर पकड़ा हुवा है जिसके चलते युवा पीढ़ी की जड़ कमजोर हो रही है और अवैध कारोबार करने वालो के हौसले बुलंद हो रहे है इसी क्रम में जट बहादरपुर से फेरुपुर जाने वाले मार्ग से एक अभियुक्त साजिद पुत्र कासिम निवासी जट बहादरपुर को 10-40 ग्राम अवैध स्मेक के साथ गिरफ्तार न्ययालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गांव इब्राहिमपुर,इक्कड़ खुर्द,इक्कड़ कला,गाड़ोवाली,फेरुपुर,कटारपुर,धनपुरा,घिससुपुरा, पदार्थों, बादशाहपुर,नसीरपुर कला, चांदपुर,जट बहादरपुर,कासमपुर,बोड़ाहेड़ी,पथरी,फूलगढ़,दुर्गागढ़,शिवगढ़,आदि गांव में अवैध सट्टा, अवैध शराब, अवैध नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है।
वही थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया साजिद पुत्र काशिम निवासी जट बहादरपुर थाना पथरी को 10-40 को अवैध स्मेक के साथ गिरफ्तार कर न्ययालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध काम करने वालो को बक्शा नही जायेगा,सूचना मिलते ही उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी,
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक भागीरथी भंडारी, कांस्टेबल सन्नी, कांस्टेबल अशोक, का सहयोग रहा।
