- पथरी। पुलिस लगातार नशा मुक्त अभियान के चलते शराब माफियाओं पर कस रही है शिकंजा 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में किया मुकदमा दर्ज।
मिली जानकारी के अनुसार नशा मुक्त अभियान के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अवैध शराब माफियाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है पथरी पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को सुभाषगढ तिराहे से चिराग पुत्र गुलशन निवासी सुभाषगढ को गिरफ्तार किया जिसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई पथरी पुलिस शराब माफियाओं पर लगातार बडी कार्रवाई कर रही हैं पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है जिससे शराब माफियाओं मे हड़कंप मचा हुआ है इससे पहले भी पथरी पुलिस लगातार शराब माफियाओं पर तंज कस रही है
इस दौरान पुलिस मे शामिल-उप निरीक्षक-विजय शैलानी,कॉन्स्टेबल-प्रमोद,कॉन्स्टेबल-राजीव,कॉन्स्टेबल-हरिराज
