सरकार ने खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाई हुई है लेकिन सरकार के आदेशों को ठेंगे दिखाते हुवे,अवैध खनन लगातार चल रहा है शिकायत पर खनन अधिकारी ने की छापेमारी जिसमे अवैध खनन पट्टा व एक जेसीबी को किया सीज,

सरकार ने खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाई हुई है लेकिन सरकार के आदेशों को ठेंगे दिखाते हुवे,अवैध खनन लगातार चल रहा है शिकायत पर खनन अधिकारी ने की छापेमारी जिसमे अवैध खनन पट्टा व एक जेसीबी को किया सीज,

लक्सर के कलसियाँ गांव में स्टॉक की आड़ में चल रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने कार्रवाई की है–एसडीएम के आदेश पर
खनन अधिकारी व नायब तहसीलदार की टीम ने रात में छापेमारी कर स्टॉक पट्टे ओर एक जेसीबी को सीज कर दिया–बताया जाता है कि कलसिया गाँव के जंगल मे एक व्यक्ति द्वारा–रेत स्टॉक पट्टे की परमिशन कराई थी–लेकिन प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि स्टॉक की आड़ में जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा हैं–इसी शिकायत पर कार्रवाई की गई–छापेमारी टीम इंचार्ज खनन अधिकारी रवि नेगी ने बताया कि सरकार की ओर से खनन पर पूर्ण रूप से पाबंदी है उसी को देखते हुए गोपनीय सूचना के आधार पर आज छापेमारी की गई छापेमारी में एक जेसीबी सीज कर दी गई और स्टॉक को भी सील कर दिया गया
उनके साथ इस छापेमारी में खानपुर थानाध्यक्ष अरविन्द रतूड़ी नायब तहसीलदार लक्सर लेखपाल आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *