थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार  नकली सीमेन्ट की फैक्ट्री का पर्दाफाश मौके से एक अभियुक्त गिरफ्तार तथा मौके से 390 बिरला उत्तम सीमेन्ट व 10 बैग अल्ट्राटेक सीमेन्ट कुटरचित बैग एवं अन्य उपकरण मय एक 12 टायरा ट्रक बरामद

 थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार 
नकली सीमेन्ट की फैक्ट्री का पर्दाफाश मौके से एक अभियुक्त गिरफ्तार तथा मौके से 390 बिरला उत्तम सीमेन्ट व 10 बैग अल्ट्राटेक सीमेन्ट कुटरचित बैग एवं अन्य उपकरण मय एक 12 टायरा ट्रक बरामद
आज दिनांक 28.05.2021 को उ0नि0 नरेन्द्र सिंह तोंमर मय का0 601 कुलवीर व का0 730 करन के अपने हल्का पुहाना क्षेत्र में कोविड -19 रोकथाम एवं अन्य कार सरकार मामूर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना दी कि नूरहसन की चरखी के पास पुहाना में बीजली घर के पीछे कुछ लोग खराब सीमेन्ट को अल्ट्राटेक व Acc के सीमेन्ट के कट्टो में सीमेंन्ट भर रहे है। सूचना पर विश्वास कर बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी तो पुहाना बीजली के घर पीछे एक ट्रक से कुछ लोग सीमेन्ट निकालकर अल्ट्राटेक व Acc के सीमेन्टो में भर रहे थे जिनको पुलिस कर्मगणो द्वारा एक बार की दबिश देकर मौके से एक व्यक्ति को पकड लिया तथा मौके से कई व्यक्ति फरार हो गये। । मौके से उपकरण व वाहन सीमेन्ट के कट्टो को कब्जे पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति एवं अन्य फरार व्यक्तियो के विरुद्ध मु0अ0सं0 345/2021 धारा 420 भादवि व 63 /65 कापी राईट एक्ट पंजीकृत किया गया। अभि0 को सक्षम न्यायालय पेश किया जा रहा है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर महोदय के निकट पर्येवेक्षण में फरार व्यक्तियो के लिए टीमें गठित कर शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। साथ ही यह भी निर्देशीत किया गया उपरोक्त अभियुक्तो के विरुद्ध एक से अधिक बार अपराधो में लिप्त होना पाया गया तो उनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही की जाए।
गिरफ्तार अभि0 का नाम पता
1- फुरकान पुत्र लतीफ नि0 पुहाना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
फरार अभियुक्तगण का नाम
1-अकरम S/O मुमताज,
2-मुसरत S/O नामालूम ,
3-नौशाद S/O नूरहसन
4-इसरार उर्फ जंगूराणा S/O मुमताज,
5-सादिक S/O हासीम,
6-बुन्दु पुत्र नसरा,
7-सुपा S/O इसरत
बरामदगी का विवरण
1-390 कट्टे बिरला उत्तम सीमेन्ट भरे हुये
2-10 कट्टे अल्ट्राटेक सीमेन्ट बारंग पीला,
3-100 Acc सीमेन्ट के खाली कट्टे,
4-300 खाली कट्टे अल्ट्राटेक सीमेन्ट,
5-02 लोहे के बडे कीप,
6-02 लोहे के स्टैण्ड,
7-01 लोहे की छन्नी,
8-01 इलैक्ट्रानिक तराजू
9- एक ट्रक सं0 HR-58A-6773
पुलिस टीम का विवरण
1- पी0डी0 भट्ट् (थानाध्यक्ष भगवानपुर)
2-उ0नि0 नरेन्द्र सिंह तोंमर
3-का0 601 कुलवीर
4- का0 730 करन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *