पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

112 के माध्यम से (एम.डी.टी.) पर सूचना प्राप्त हुई कि रमेश सैनी ने सूचना दी कि ग्राम धीरमजरा मे उसकी बेटी मोनिका पत्नी शुभम को उनके ससुराल वालो ने मार दिया,

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह मय पुलिस टीम के साथ मौके पर मृतका मोनिका का शव एक चारपाई पर पडा हुआ था पूछताछ करने पर मालूमात हुआ कि मृतका की शादी को 3-4 वर्ष हुये है नियमानुसार मृतका के शव के पंचायतनामे की कार्यवाही श्रीमती रेखा आर्य तहसीलदार भगवानपुर द्वारा की गयी बाद पंचायतनामा की कार्यवाही मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल रूड़की भिजवाया गया। तत्पश्चात वादी रमेश सैनी पुत्र सुखराम निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली सिविल लाईन रूड़की जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि प्रार्थी ने अपनी पुत्री मोनिका का विवाह वर्ष 2018 में शुभम पुत्र वैदपाल सैनी निवासी ग्राम धीरमजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के साथ अपनी सामर्थ से अधिक शादी में खर्च किया जिसमे घर का सारा सामान व लडके पक्ष के समस्त परिवार के सदस्य के लिए स्वर्ण आभूषण, एक लाख रूपये नगद व एक मोटर साइकिल अपाचे दहेज में दी थी परन्तु ससुराल पक्ष शादी में दिये दहेज से नाखुस थे तथा प्रार्थी की पुत्री से और 05 लाख रूपये तथा कार की मांग करने लगे व दहेज की मांग पुरी न करने पर ससुराल पक्ष द्वारा प्रार्थी की पुत्री को मानसिक व शारिरिक उत्पीड़न कर मारपीट कर प्रार्थी के पुत्री मोनिका की दहेज हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी। शुभम आदि पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शुभम सैनी पुत्र वैदपाल सैनी निवासी धीरमाजरा से गिरफ्तार किया।करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में
अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
उ0नि0 दीपक चौधरी (हल्का प्रभारी सिकरौढा)
म0उ0नि0 अंजना चौहान (प्रभारी महिला हैल्प डेस्क)
का0 584 देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कमीशनर एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।