बेरहमी से युवक को पीटने वाले तीन आरोपी अभियुक्तो को पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, बेटे की हालत गभीरं देख पिता की मौके पर हुई मौत,
आपको बतादे की 4 मई की घटना है जब ढ़ाढेकी लक्सर निवासी गुरुदेव अपने 76 वर्षीय बुजुर्ग पिता जो हृदय रोग से ग्रसित थे उनका ईलाज करवाकर AIMS ऋषिकेश से लौट रहा था। कनखल लक्सर राजमार्ग पर उनकी कार से सड़क किनारे खड़ी बाइक पर स्क्रैच आने पर बाइक सवार युवक जब गुरुदेव से माफी मांग ली थी,0
लेकिन बादशाहपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि बाइक सवार युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और बाइक कार के आगे खड़ी कर दी। बार-बार बाहर निकलने को कहने पर भी जब गुरुदेव बाहर ना निकला और कार की विन्डो लॉक कर दी तो युवकों ने अपनी गुंडई दिखाते हुए पहले कार के सारे शीशे तोड़े और फिर गुरुदेव को घसीटते हुए बाहर निकालकर लाठी डण्डों से पीटना शुरु कर दिया।
अपने बेटे को छोड़ने की गुहार लगा रहे बुजुर्ग की धड़कने कब रुख गयी पता नही चला बुजुर्ग को लेकर सुल्तानपुर स्थित अस्पताल पहुंचे युवकों को जैसे ही पता लगा कि बुजुर्ग की मृत्यू हो चुकी है तो युवक शव को वहीं छोड़कर भाग खड़े हुवे।वही। एसएचओ पथरी रविन्द्र कुमार ने तुरंत ही कार्यवाही करते हुवे एक टीम का गठन किया जिसमें इस मामले की खुद कमान सम्हालते हुए SI सुधांशु कौशिक व अन्य मातहत के सहयोग से नसीरपुर कला पथरी निवासी युसूफ, नेहनंदपुर लक्सर निवासी मासूम, मोहसीन व शाहनजर को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया।
पुलिस टीम-
SO पथरी रविन्द्र कुमार,
SI सुधांशु कौशिक ,
कां0 राजाराम,
4- कां0 सुखविंदर

