हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने हर घर नल जल योजना का शुभारंभ किया,
हरिद्वार ग्रामीण की विधायक बहन अनुपमा रावत एवं पूर्व प्रधान नूतन कुमार एवं शिव मंदिर के पुजारी ओंकार पूरी के द्वारा हर घर नल जल योजना का शुभारंभ ग्राम पंचायत कटारपुर से कराया गया। ग्राम वासियों को पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो रही थी इस कार्य के प्रारंभ होने से अब ग्राम वासियों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी,यह कार्य पिछले 2 वर्षों से अटका हुआ था अब ग्राम प्रधान के प्रयास एवं क्षेत्रीय विधायक के प्रयास के कारण यह कार्य प्रारंभ हुआ है कार्य प्रारंभ होने पर सभी ग्राम वासियों ने क्षेत्रीय विधायक हरिद्वार ग्रामीण बहन अनुपमा रावत का दिल से आभार प्रकट किया, ग्राम वासियों को आश्वासन दिया की मैं इसी प्रकार से अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी एवं अभी तक क्षेत्र में जितने भी काम अति आवश्यक है उन्हें शीघ्र से शीघ्र कराने का प्रयास करूंगी।
इस मौके पर उपस्थित ग्रामवासी विपिन सैनी, आदित्य चौहान, व्योम चौहान, मुकेश चौहान, खेम सिंह, अकरम, शहजाद, गगन शर्मा ,राजेंद्र चौहान, जल संस्थान से आए जय विनोद ,एवं ठेकेदार आदि लोग मौजूद रहे।

