ज्वालापुर पुल जटवाड़ा के समीप गंग नहर में नहाते समय गढमीरपुर निवासी एक युवक पानी की तेज धार में बेहकर हुआ लापता जल पुलिस के गोताखोर युवक की तलाश मे जुटे,

ज्वालापुर पुल जटवाड़ा के समीप गंग नहर में नहाते समय गढमीरपुर निवासी एक युवक पानी की तेज धार में बेहकर हुआ लापता जल पुलिस के गोताखोर युवक की तलाश मे जुटे,
खबर हरिद्वार की उपनगर ज्वालापुर से है जहां आज दिनांक 18 मई को ज्वालापुर पुल जटवाड़ा के समीप गंग नहर में नहाते समय युवक तेज धार में बह कर गंग नहर में लापता हो गया जिसकी सूचना तत्काल ज्वालापुर पुलिस को दी गई जिस पर ज्वालापुर पुलिस के द्वारा जल पुलिस की मदद से युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है
साथी युवकों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गंग नहर में बहा युवक ग्राम गढ़ मीरपुर का रहने वाला है जो अपने दोस्तों के साथ पुल जटवाड़ा स्थित घाट पर नहा रहा था कि अचानक से तेज बहाव में युवक बह गया और देखते ही देखते गंग नहर में लापता हो गया जिसको तलाशने के लिए जल पुलिस के द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है और युवक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *