90 हजार की कीमत की मिक्सर,मशाला,मशीन के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार
थाना बुग्गावाला। पर वादी अब्दुला पुत्र अख्तर निवासी सुन्दरपुर थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर द्धारा दी गयी लिखित तहरीर जिसमें वादी द्धारा स्वयं की मिक्सर मशाला मशीन को HP पेट्रोल पम्प के सामने निर्माणाधीन प्लाट ग्राम औरगंजेबपुर उर्फ अमानतगढ से दिनांक 15/16.5.22 की रात को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में दी गयी थी । तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला मे अज्ञात पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त के मुखबिर सूचना पर जनपद देहरादून में कबाड का गोदाम संचालित करने वाले अभियुक्त अरशद पुत्र समीम नि0 बेहडा सादा थाना ककरोली जिला मु0नगर को उसके गोदाम देहरादून से गिरफ्तार किया गया जिसने पूछताछ में बताया कि उसने अपने छोटे भाई सुफियान व चाचा अहसान के साथ मिलकर द्वारा HP पेट्रोल पम्प के सामने निर्माणाधीन प्लाट से रात्रि के समय मिक्सर मशीन चोरी कर छुटमलपुर से एक बुलेरो पिकअप बुकिंग करके उसमें लादकर सुल्तानपुर लक्सर में खडी करवा दी थी ।अभियुक्त की निशादेही पर सुल्तानपुर लक्सर से पुलिस द्वारा मिक्सर मशाला मशीन को बरामद किया गया है ।अभियुक्त अरशद पुत्र समीम नि0 बेहडा सादा थाना ककरोली जिला मु0नगर को न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अरसद पुत्र समीम निवासी बेहडा सादा थाना ककरोली जिला मु0नगरफरार अभियुक्त गण
1- सुफियान पुत्र समीम नि0 बेहडा सादा थाना ककरोली जिला मु0नगर2- अहसान पुत्र नामालूम नि0 बेहडा सादा थाना ककरोली जिला मु0नगर
बरामदा माल
1.एक मिक्सर मशाला मशीन कीमत करीब -90 हजारपुलिस टीम
SO पी0डी0भट्ट थाना बुग्गावाला,
उ0नि0 मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी अमनातगढ़,
कानि0 460 विनोद कुमार
कॉन्स 654 भागचंद
कानि0 284 अखिलेश तिवारी
कानि0-529 इमरान अली
