18/ 20 लाख के सामान का गबन/चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस ने किया खुलाशा,

18/ 20 लाख के सामान का गबन/चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस ने किया खुलाशा,

भगवानपुर। पर वादी भारत खन्ना पुत्र राजेंद्र कुमार खन्ना निवासी 22 हीरालाल मार्ग ऋषिकेश देहरादून द्वारा थाना पर तहरीर दी गयी कि हमारी माहडी चौक के पास एक M/S SAVITA ORGANICS कंपनी है जिसमें हम गरीसलीन आई0पी0ए0 आदि का व्यापार करते हैं तथा हमारी कंपनी में लगभग 11 महीने से 2 वर्कर (मैनेजर के पद पर) काम करते हैं जिनके नाम अमन पुत्र नरेश निवासी सलेमपुर रुड़की हरिद्वार व लक्ष्य कपूर पुत्र अरविंद निवासी इमलीखेड़ा हरिद्वार थे यह दोनो व्यक्ति हमारी कंपनी से गरीसलीन IPA आदि के ड्रम कंपनी से भरे हुए ड्रम बाहर भेजते थे फिर ड्रम में पानी भरकर और सील कर स्टॉक में लगा देते थे तथा इन व्यक्तियों ने लगभग 11 महीने से अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 52 ड्रम भरे हुए सील पैक में से माल निकालकर पानी भर दिया व गोदाम में पड़े सील पैक गरीसलीन के ड्रमो मे से माल निकालकर 5 ड्रम व अन्य दो कैमिकल की केनी बाजार में बेचने से हमारी कंपनी को अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 से 20 लाख रुपए का नुकसान होने के सम्बन्ध में दी गयी जिसके आधार पर मु0 पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणों को दी गयी। अलग-अलग टीमो द्वारा उच्चाधिकारी गणों से दिशा निर्देश पर घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की गयी की गायत्रि एन्कलेव सलमेपुर रूड़की से अभि0गण 1. अमन धीमान पुत्र नरेश कुमार धीमान निवासी सलेमपुर राजपुताना थाना गंगनहर रुड़की हरिद्वार, 2. लक्ष्य कपूर पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम इमलीखेडा थाना कलियर जनपद हरिद्वार, 3. रोहित श्रीवास्तव पुत्र महेश श्रीवास्तव नि0 पिपरोहा थाना सरसई जिला दतिया मध्यप्रदेश हाल पता गायत्री इन्कलेव सलेमपुर राजपुताना थाना गंगनहर हरिद्वार को मय माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ अभि0गण
अभियुक्त गणों से संयुक्त रूप से पूछताछ कि गयी तो अमन अभि0 धीमान ने बताया कि मै बी0एस0सी0 पास हूं तथा मैने जून 2021 में सविता अग्रेनिक्स कंपनी एस0ए0 सैल्स मैनेजर ज्वाईन की थी हमारी कंपनी के मालिक भारत खन्ना जो कि ऋषिकेश के रहने वाले है तथा ऋषिकेश से ही कंपनी को संचालित करते है कभी-कभी वह कम्पनी /गोदाम मे आते थे। कंपनी के मालिक द्वारा सैल्स का काम मुझे सौपा गया था हमारी कंपनी में लक्ष्य कपूर जो कि मेरा दोस्त है गोदाम मैनेजर है तथा रोहित श्रीवास्तव जो कि हमारी कंपनी से IPA तथा ग्लसरीन खरीदने आया था किन्तु रोहित बिना बिल के माल खरीदना चाहता था तो हमारे मन में लालच आ गया और हम दोनों ने कंपनी से भरे हुए ड्रम रोहित श्रीवास्तव बेच दिये थे फिर ड्रम खाली ड्रम में पानी भरकर और सील कर स्टॉक में लगा देते थे हमने धीरे-धीरे करके ड्रम बेच दिए थे, जब हमारे पास पहुत सारा पैसे इकट्ठा हो गया था तो हम सभी उस पैसो को आपस में बांटकर गोवा घुमने चले गये थे जो पैसा हमारे पास था वह हमने गोवा में खर्च कर दिया है बाकी पैसा व सामान हमने आपको बरामद करा दिया है । हमने मिलकर अपने कम्पनी मालिक भारत खन्ना के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया गया सर हमे माफ कर दो ।
नाम पता अभि0गण
1- अमन धीमान पुत्र नरेश कुमार धीमान निवासी सलेमपुर राजपुताना थाना गंगनहर रुड़की हरिद्वार
2- लक्ष्य कपूर पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम इमलीखेडा थाना कलियर जनपद हरिद्वार
3- रोहित श्रीवास्तव पुत्र महेश श्रीवास्तव नि0 पिपरोहा थाना सरसई जिला दतिया मध्यप्रदेश हाल पता गायत्री इन्कलेव सलेमपुर राजपुताना थाना गंगनहर हरिद्वारॉ
बरामदगी सामान का विवरण
40 किलोग्राम IPA
50 किलोग्राम ग्लीसरीन
05 बोतल कोलिन
07 बोतल हैंड सेनेटाइजर
244 बोतल फिनायल
10 खाली ड्रम IPA
कुल 18000/- रुपये नगद
पुलिस टीम का विवरण
अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
उ0नि0 आशीष शर्मा (प्रभारी चौकी कालीनदी) थाना भगवानपुर
क0 800 गीतम सिंह
का0 985 देवेन्द्र सिंह
का0 1263 मोहन चौहान
का0 364 ललित यादव
का0 701 युध्दवीर सिंह
का0 435 विनोद चौहान
का0 955 सुधीर चौधरी का0 चालक लाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *