बहादराबाद। क्षेत्र के कृष्णपाल निवासी ग्राम सलेमपुर महदूद द्वारा सूचना दी थी कि 29 मई को समय 10 बजे से 3 बजे के बीच दिन के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर से गले में रखें 3000 रुपए तथा पत्नी के कानों के कुंडल चोरी कर लिए गए हैं।जिस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि 29 मई को कृष्णपाल निवासी सलेमपुर, महदूद,ने तहरीर देकर बताया कि उनकी दुकान से तीन हजार रुपये व एक सोने कुंडल की जोड़ी,चोरी कर चोर फरार हो गया है वादी की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया एवं क्षेत्र में आस पास सुरागरसी करते हुए
अभियुक्त की तलाश की गयी।
जिसमे 30 मई की शाम को गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुराग रसी करते हुए अभियुक्त टीनोपाल पुत्र विनोद पाल निवासी ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार को पथरी पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया जिसके पास से चोरी किए गए 1 जोड़ी सोने के कुंडल एवं कुल 2680 रुपए बरामद हुए अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 29 मई को दिन में उसने कृष्णपाल की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से सोने के कुंडल तथा 3000 रुपए चोरी कर घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त को 31मई सोमवार को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार हिरासत में भेजा गया है। बरामदी विवरण
1. एक जोड़ी सोने के पीली धातु के कुंडल कुल 2680 रुपए बरामद, टीनू पाल पुत्र विनोद पाल निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
पुलिस टीम का विवरण-
1- प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, उ0नि0 प्रवीन रावत चौकी प्रभारी, कांस्टेबल संतराम,कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह,का0 कांस्टेबल इन्दर का सहयोग रहा।
