हरिद्वार। में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर 27 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी ,शासन प्रशासन ने ड्रोन कैमरे की मदद से रखी श्रद्धालुओं पर निगरानी।
इनकी व्यवस्थाओ के लिए 700 पुलिसकर्मी और छह कंपनी पीएसी तैनात की गई थी जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो सके इसलिए पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी।
हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से स्नान पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। पूरे मेला क्षेत्र को पांच सुपर जोन, 16 जोन और 39 सेक्टरों में बांटा गया है। अलग-अलग जिलों से पुलिस फोर्स भी मंगवाई गई है। 700 पुलिसकर्मी और छह कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री है।
पुलिस ने कनिका को स्वजनों से मिलवाया
सोमवती अमावस्या स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद मां मनसा देवी मंदिर के दर्शन को पहुंच रहे हैं। भीड़ भाड़ में 9 वर्षीय कनिका अपने स्वजनों से बिछड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। करीब घंटे भर बाद पुलिस की तत्परता और जोनल मजिस्ट्रेट डा नरेश चौधरी के प्रयासों से कनिका को ढूंढ लिया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया ।9 वर्षीय किशोरी कनिका ग्राम सीलनी, जिला झज्जर हरियाणा की रहने वाली है।

