लावारिश हालत में घूम रहे बच्चे को भगवानपुर पुलिस ने बरामद करने के बाद बच्चे को उसके परिजनो के सुपुर्द किया,जिसमे बच्चे के परिजनों ने भगवानपुर पुलिस की सराहना की

लावारिश हालत में घूम रहे बच्चे को भगवानपुर पुलिस ने बरामद करने के बाद बच्चे को उसके परिजनो के सुपुर्द किया,जिसमे बच्चे के परिजनों ने भगवानपुर पुलिस की सराहना की,

थाना भगवानपुर पुलिस को एक ल़ड़का कस्बा भगवानपुर में लावारिश हालात में घुमता हुआ मिला जिसे थाना हाजा पर लाकर साहनुभूतिपूर्वक पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम राजन उर्फ आशूतोष पुत्र राधेश्याम उम्र करीब 13 वर्ष निवासी कासिमपुर थाना जायस जिला अमेठी उ0प्र0 बताया तथा बताया कि मैं 3-4 दिन पहले अपने घर से बिना बताये आ गया था, मैं अपने पिताजी को हरिद्वार आने के लिए कह रहा था तो मेरे पिताजी ने मना कर दिया जिससे मैं घर से बिना बताये ट्रक में बैठकर हरिद्वार की तरफ आ रहा था तो ट्रक वाले ने मुझे उतार दिया मैं हड़बड़ा गया था कि ट्रक वाले ने मुझे कहा पर उतार दिया तब मैं टोल प्लाजा से भगवानपुर मार्केट की तरफ जा रहा था तो मुझे पुलिस वाले रास्ते में मिले जिन्होने मुझे थाने पर लाया है, उक्त लड़के को अपने पिता के मोबाईल नम्बर की जानकारी न होने पर भगवानपुर पुलिस द्वारा सोशल मिड़िया, व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम सम्बन्धित राज्य के थाने से सम्पर्क कर उक्त लड़के के परिजनो को सूचना दी गयी तत्पश्चात उक्त लड़के के परिजन थाना भगवानपुर पर आये। लड़के को मिलाने पर पिता का खुशी का कोई ठिकाना नही रहा बाद तस्दीक राजन उर्फ आशूतोष उपरोक्त को उसके पिताजी राधेश्याम व फूफा लालप्रताप के सकुशल सुपुर्द किया गया। लड़के को सकुशल बरामद करने में उसके परिजनो तथा क्षेत्र की जनता द्वारा भगवानपुर पुलिस की प्रसंशा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *