भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा की ओर से 8 साल बेमिसाल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया।

भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा की ओर से 8 साल बेमिसाल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याणकारी योजनाओं के लाभान्वित व्यक्तियों का भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने कहा कि भाजपा ही दलितों, गरीबों एवं वंचितों की सच्ची हितैषी है। भाजपा ने दलितों को जो सम्मान दिया है वह अन्य किसी पार्टी ने नहीं दिया। मोदी सरकार ने इस 8 साल के सफर में दलितों, वंचितों और गरीबों को मुख्यधारा में लाने का सराहनीय काम किया है। मोदी जी ने गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं जिनमें उज्जवला योजना के अंतर्गत हर गरीब परिवार को मुफ्त गैस कनेक्शन, उजाला योजना के अंतर्गत मुफ्त बिजली कनेक्शन, अटल आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हर व्यक्ति को ₹5लाख तक का मुफ्त इलाज, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में 2 करोड मकान बनाने का लक्ष्य है। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत हर घर में निशुल्क शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर व्यक्ति को 55 लीटर की दर से पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना है, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत करोना संकट के समय में इस योजना के अंतर्गत हर गरीब परिवार को 5 किलो प्रतिव्यक्ति के हिसाब से लगभग 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है! मोदी द्वारा इस योजना को सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है। विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, जनधन खाते योजना आदि हैं। वहीं दूसरी ओर किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि योजना, किसान पेंशन योजना और सैनिकों के सम्मान में वन रैंक वन पेंशन योजना और देव भूमि उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड (चार धाम) योजना, नमामि गंगे योजना आदि योजनाओं का क्रियान्वयन करके भारत को एक समृद्ध राष्ट्र बनाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिले के सभी पदाधिकारी गण, सभी मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।
0 Minutes
Uncategorized
डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर। ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।