कल 7 जून मंगलवार को सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान दिवस यानी तहसील दिवस का योजन किया जा रहा है जिसमे सम्पूर्ण समस्यओं का निस्तारण किया जाएगा, इस लिए क्षेत्र की जनता समय से जाकर अपना आवेदन जरूर करा लें।
हरिद्वार। तहसीलदार हरिद्वार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में 7 जून,(मंगलवार) को तहसील हरिद्वार में प्रातः 10 बजे से 1.00 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है ताकि आम जन की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया जा सके।
