गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान पर्व को सकुशल संम्पन किये जाने हेतु जिलाधिकारी/पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से मेला ड़यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया।

गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान पर्व को सकुशल संम्पन किये जाने हेतु जिलाधिकारी/पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से मेला ड़यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया।

हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय व ड़ॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संयुक्त रुप से गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान पर्व में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी का पर्व 9 व 10 जून को मनाया जायेगा हिन्दु धर्म में गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी का विशेष महत्व होने के कारण इस पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुगण हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर गंगा स्नान हेतु आगमन करते हैं। चारधाम यात्रा सीजन व विगत सोमवती स्नान मे श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुये गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी पर्व मे भी लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार आगमन की सम्भावना है। जिस हेेतु हमे पूर्ण तैयारी के साथ समस्त व्यवस्थाओ को चुनाती के रूप पूर्ण करना होगा। सम्पूर्ण मेले के पुलिस प्रभारी अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर को नियुक्त किया गया है पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त जोनल/सैक्टर प्रभारियो को निर्देशित किया कि वह अभी से अपने-अपने जोन/सैक्टरो मे पूरा होमवर्क पूरा कर ले अगर अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता हो पुलिस अधीक्षक नगर से समय से प्राप्त कर समस्त व्यवस्था को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करेगे। पूर्व मे जारी यातायात प्लान का सभी डियूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी पालन करवाना सुनिश्चित करेगे तथा निर्धारित पार्किगो पर ही वाहनो को पार्क करवायेगे, किसी भी प्रकार से वाहनो को राष्टीय राजमार्ग/अन्य मार्गो के किनारे खडे न करवाये जाये। किसी भी प्रकार से डियूटी पर नियुक्त पुलिस बल अपने डियूटी प्वाईट को नही छोडेगा। जो स्थान अधिक भीड/श्रद्धालुओं के आवागमन के दृष्टिगत अधिक संवेदनशील है उन स्थानो पर प्रर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल नियुक्त किया जाये। सभी लोग आपस मे सूचनाओ का आदान-प्रदान करते हुये आपस मे बेहतर समन्वय बनाते हुये उक्त पर्व को सकुशल सम्पादित कराने मे अपना पूर्ण योगदान देना सुनिश्चित करेगें।

स्नान को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु निम्न पुलिस बल नियुक्त किया गया हैः-
अपर पुलिस अधीक्षक-04, पुलिस उपाधीक्षक-17, निरीक्षक/थानाध्यक्ष-17, उ0नि0-57, म0उ0नि0- 20, हे0कां0-58, कान्स0 315, म0कां0-57, यातायात पुलिस-टीआई- 02, उ0नि0-03 हे0का0-13, का0- 57, 01.प्लाटून फ्लड़ दल, बी0ड़ी0एस0/ श्वान दल -03 टीम, अग्निशमन -02 फायर टेंकर मय यूनिट ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कमीशनर एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।