आज गंगा दशहरा पर लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, दशहरे के मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन प्रशासन की कड़ी निगरानी रही।

आज गंगा दशहरा पर लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, दशहरे के मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन प्रशासन की कड़ी निगरानी रही।

आपको बता दें कि 2 साल के कोरोना काल के बाद गंगा दशहरा आया है इसकी श्रद्धा हिंदू समाज के सभी श्रद्धालुओं में गंगा दशहरे पर रहती है इसीलिए आप हरिद्वार धर्मनगरी में गंगा दशहरे के पावन मेले पर लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाकर अपने आप को धन्य किया और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दिखाई दी उन्होंने कहा कि गंगा दशहरे पर शासन प्रशासन की निगरानी के लिए दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है शांति तरीके से श्रद्धालु आ रहे हैं और गंगा में डुबकी लगाकर अपने आपको धन्य कर रहे है शासन प्रशासन की ओर से हर प्रकार की सुविधाएं भी श्रद्धालुओं के लिए की जा रही है जिससे किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो यह दशहरा मेला 9 जून व 10 जून तब चलेगा जब तक मेला संपन्न नहीं होता है तब तक शासन प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है क्योंकि इतनी भीड़ में पता नहीं चलता कौन कैसा श्रद्धालु क्या कर जाए इसलिए सभी श्रद्धालुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *