कोटद्वार अब बनेगा कण्वद्वार: ऋतु खंडूरी पतंजलि भारत की प्राचीन संस्कृति, परम्परा के सरंक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में बडे़ प्रयास कर रही है। बालकृष्ण आचार्य

कोटद्वार अब बनेगा कण्वद्वार: ऋतु खंडूरी
पतंजलि भारत की प्राचीन संस्कृति, परम्परा के सरंक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में बडे़ प्रयास कर रही है। बालकृष्ण आचार्य

हरिद्वार, 10 जून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्षा श्रीमती ऋतु खंडूरी आज पतंजलि योगपीठ पहुंची जहाँ पतंजलि योगपीठ के महामंत्री पूज्य आचार्य बालकृष्ण महाराज ने श्रीमती खंडूरी को पुष्पगुच्छ एवं रुद्राक्ष माला भेंट कर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात पूज्य आचार्य महाराज तथा अध्यक्षा के मध्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर गहन वार्ता हुई।
भेटवार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्षा श्रीमति खंडूरी ने कहा कि कोटद्वार अब कण्वद्वार के नाम से जाना जायेगा। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि भरत जन्मस्थली, क्रीड़ा स्थली, माता शकुन्तला की साधना स्थली, कालिदास की साहित्य रचना स्थली को अब उत्तराखंड सरकार एवं पतंजलि योगपीठ साथ मिलकर विश्व स्थली को भगवान सिद्धबली का क्षेत्र के रूप में विकसित करेंगे। अब श्रद्धालु कण्व नगरी को नमन करने चरक ऋषि की कर्मस्थली चरकडांडा पहुँचेंगे।
श्रीमति ऋतु खंडूरी भूषण ने पूज्य आचार्य बालकृष्ण महाराज से उक्त विषयों पर गम्भीर चर्चा व उक्त स्थानों के प्राचीन वैभव एवं भव्यता को पुनः प्रतिष्ठापित करने पर विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर पूज्य आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि पतंजलि भारत की प्राचीन संस्कृति, परम्परा के सरंक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में बडे़ प्रयास कर रही है। पतंजलि उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर कोटद्वार को सिद्धबली के क्षेत्र कण्वद्वार के रूप में विकसित करने का बड़ा कार्य करेंगी तथा भारत के प्राचीन वैभव को पुनः प्रतिष्ठापित करेंगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व अध्यक्षा के पिता भुवन चंद्र खंडूरी का पतंजलि से अनन्य प्रेम रहा है। उत्तराखंड के चहुमुखी विकास में उनका बड़ा योगदान रहा है। श्रीमती खंडूरी भी अपने पिता की तरह निर्भीक व यशस्वी नेत्री हैं। आचार्य ने आशा जतायी कि उत्तराखंड के विकास में श्रीमति खंडूरी का अहम योगदान रहेगा।
श्रीमती ऋतु खंडूरी ने पतंजलि योगपीठ स्थित विविध प्रकल्पों का भ्रमण कर पतंजलि की सेवापरक गतिविधियों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कमीशनर एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।