अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,
खानपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हो रही थी, उक्त व्यक्ति की तलाश में प्रभारी चौकी गोवर्धनपुर उ0नि0 नवीन चौहान मय पुलिस फोर्स के क्षेत्र में मामूर थे, डेरियो गांव से खानपुर की ओर जाने-वाले रास्ते में एक व्यक्ति को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक देसी तमंचा 315 बोर व एक कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति द्वारा अपना नाम विनीत पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम डेरियो,थाना खानपुर जनपद हरिद्वार बताया, हिरासत में लेकर थाने पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है |
गिरफ्तार अभियुक्त
विनीत पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम डेरियो थाना खानपुर उम्र 20 वर्षबरामदगी
एक तमंचा 315 बोर मय एक कारतूस 315 बोरपुलिस टीम
अरविंद रतूड़ी, थानाध्यक्ष खानपुर
एसआई नवीन चौहान प्रभारी चौकी गोवर्धनपुर
कॉन्स्टेबल सुनील थाना खानपुर
