एक अभियुक्त को सट्टे की खाई बॉडी करते हुवे रँगे हाथ कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार, उसके कब्जे से 2620 रुपये किये बरामद,
कलियर। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सट्टे की खाई बाडी के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास बने शौचालय कलियर से अभियुक्त शाहवेज पुत्र तसलीम निवासी मौहल्ला टीमरदास सराय सम्भल थाना सम्भल उत्तर प्रदेश हाल पता नई बस्ती मुकर्रबपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष को सट्टे खाई बाडी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 2620/- रुपये सट्टे की खाई बाडी के बरामद हुए। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभि0 शाहबेज उपरोक्त के विरूद्ध मु0 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
शाहवेज पुत्र तसलीम निवासी मौहल्ला टीमरदास सराय सम्भल थाना सम्भल उत्तर प्रदेश हाल पता नई बस्ती मुकर्रबपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वारबरामदगी-
अभि0 शाहबेज उपरोक्त के कब्जे से सट्टे की खाई बाडी करते हुए 2620/- रुपये बरामद होना।पुलिस टीम-
का0 204 अलियास अली
का0 1509 संजयपाल
